गाज़ीपुर। आगामी 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस को भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एवं सूचना अधिकार संरक्षण की संयुक्त बैठक नवाबगंज स्थित एक निजी पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने की।
मानवाधिकार संरक्षण पर हुआ मंथन
बैठक में मानवाधिकारों के संरक्षण, जागरूकता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसके अधिकारों की जानकारी और सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प है।
संगठन को सशक्त बनाने पर जोर
बैठक में यह भी तय किया गया कि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मानवाधिकारों के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने पर भी बल दिया गया।
पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अमित अग्रहरी, जिला महासचिव संदीप अग्रहरी, जिला प्रवक्ता संजय वर्मा, उपाध्यक्ष हिमांशु राय, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी, नगर महासचिव राज तिलक, नगर अध्यक्ष एसटी बृजभूषण, तथा मीडिया प्रभारी विनय तिवारी सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
10 दिसंबर को कार्यक्रमों की श्रृंखला
पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि 10 दिसंबर को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मानवाधिकार संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। संगठन ने आम जनता से मानवाधिकार जागरूकता अभियान में सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।














