HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - झोपड़ी में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, मायके...

गाजीपुर – झोपड़ी में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप


गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के गहिली बसरिकपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव झोपड़ी में फंदे से लटकता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय सुंदरी देवी पत्नी संतोष बासफोर के रूप में हुई है। उस समय घर में पति सहित अन्य लोग मौजूद नहीं थे।

पड़ोसियों ने झोपड़ी में लटकते शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले बबुरी (जनपद चंदौली) से मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता पप्पु भाई ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को साड़ी के फंदे से लटका कर मार डाला गया।

मृतका सुंदरी देवी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 6 वर्ष और 3 वर्ष बताई जा रही है।

इस संबंध में मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments