Friday, March 6, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeतेज रफ्तार डंपर की टक्कर से छात्र गंभीर घायल, वाराणसी ट्रामा सेंटर...

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से छात्र गंभीर घायल, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

गाजीपुर – गहमर कोतवाली क्षेत्र में ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग (एनएच-124सी) पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान भदौरा गांव निवासी 20 वर्षीय हिमांशु राजभर पुत्र उपेंद्र राजभर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हिमांशु देवकली मोड़ स्थित एक स्टील की दुकान पर काम करता है। गुरुवार देर रात वह साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बसूका मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु साइकिल समेत दूर जा गिरा और उसके दोनों पैर टूट गए। इसके अलावा पेट और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल छात्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया। ग्रामीणों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही और देरी का आरोप लगाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सेवराई चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button