Saturday, December 13, 2025
Your Dream Technologies
HomeInternationalगोवा बिर्च नाइट क्लब आगकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में, जल्द...

गोवा बिर्च नाइट क्लब आगकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में, जल्द भारत लाए जाने की तैयारी

गोवा के बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत होने के मामले में क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। दोनों भाई घटना के तुरंत बाद भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे, जिसके चलते सरकार ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।


घटना के बाद भागे थे दोनों भाई

पुलिस जांच में पता चला कि आग बुझाने का काम चल ही रहा था कि उसी दौरान लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड के लिए अपने टिकट बुक कर रहे थे। वे सुबह करीब 5 बजे देश से फरार हो गए थे।

घटनास्थल पर जांच में यह भी पाया गया कि क्लब में सुरक्षा मानकों की कई अनियमितताएँ थीं, जिसके चलते दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।


थाईलैंड पुलिस ने साझा की लोकेशन, भारत ने किया पासपोर्ट सस्पेंड

आज सुबह थाईलैंड पुलिस ने भारत सरकार को लूथरा ब्रदर्स की लोकेशन साझा की। इस इनपुट के बाद भारत सरकार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों का पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।


लोकेशन शेयर होने के कुछ देर बाद थाईलैंड में हिरासत

पासपोर्ट सस्पेंड होने के कुछ ही समय बाद थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें एयरपोर्ट लेकर जा चुकी है और अब उन्हें भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


जल्द हो सकता है भारत प्रत्यर्पण

भारत सरकार और थाईलैंड प्रशासन के बीच बातचीत जारी है। माना जा रहा है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही भारत लाया जा सकता है, जहां उनके खिलाफ दर्ज मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button