HomeNationalगाजीपुर: मंदिर में लटका मिला युवक का शव, मां बाप का इकलौता...

गाजीपुर: मंदिर में लटका मिला युवक का शव, मां बाप का इकलौता पुत्र था मृतक

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरक्षी गांव में आज बुधवार को तड़के सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के डीह बाबा मंदिर के पास संदीप चौहान (21 वर्ष), पुत्र हरिकेश चौहान का शव मंदिर की छत से लटकता मिला। रात को परिवार संग खाना खाकर सभी सो गए थे, लेकिन सुबह जब परिजन उठे और मंदिर की ओर गए, तो उन्होंने देखा कि डीह बाबा के मंदिर के अंदर एक शव लटका हुआ है।

पास जाकर देखने पर मृतक की पहचान संदीप चौहान के रूप में हुई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक ने बाइक के क्लच वायर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है मृतक के पिता विदेश में रहते हैं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही दुल्लहपुर थाना प्रभारी केपी सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments