
गाजीपुर – बिरनो विकासखंड क्षेत्र की वैदवली ग्राम पंचायत के वर्तमान ग्राम प्रधान स्वामीनाथ राम (58 वर्ष) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वामीनाथ राम दिल्ली स्थित अपने निजी आवास पर थे, जहां तड़के सुबह उनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। उनके पार्थिव शरीर को निजी साधन से गृह जनपद लाया जा रहा है, जहां गाजीपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दुःखद समाचार से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण परमहंश सिंह, सौरभ सिंह, रामरतन राम, नाथू सिंह, रामलक्षन राम सहित ,प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव पप्पू, अजीत सिंह, सचिंद्र नाथ सिंह लल्लन, रोहित यादव, प्रमोद सिंह, गुड्डू गुप्ता, दिनेश चौहान, विनोद गुप्ता, गंगा राम, कार्तिक राम, मेवा यादव, संतोष राजभर, अशोक कुशवाहा, नागेंद्र कुशवाहा, पप्पू यादव, धर्मेंद्र शर्मा, जगनारायण यादव, उमा यादव, ओमप्रकाश यादव, आकाश राजभर सहित अन्य प्रधानों व ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया।