Tuesday, July 14, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - बोलेरो पिकअप से दो गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर – बोलेरो पिकअप से दो गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर, । जनपद गाजीपुर के भांवरकोल थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से दो गोवंश बरामद किए हैं। इस दौरान वाहन में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ बसनिया मोड़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो गाय बरामद हुईं। मौके से राजेश कुमार (36), निवासी अलीपुर मदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर तथा गोलू यादव (19), निवासी बसारतपुर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर भांवरकोल थाने में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गोवंश की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button