Monday, April 6, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 15 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू

गाजीपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 15 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू

गाजीपुर – भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सीएमएमएस पोर्टल पर यूजर आईडी बनवाने तथा उनके प्रशिक्षण बैच तैयार करने का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।

जनपद में 8062 से अधिक गणनाकर्मियों की नियुक्ति की गई है, जिनका प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 05 मई 2026 तक तहसील स्तर पर कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान गणनाकर्मियों को डेटा संग्रह, डिजिटल प्रणाली के उपयोग और जनगणना प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं की रूपरेखा तय होती है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी इसे पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरा करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जनगणना जिला प्रभारी शिवम सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button