Thursday, February 19, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाज़ीपुर में सेवा की मिसाल: प्रमुख पति ने गरीब परिवार को दी...

गाज़ीपुर में सेवा की मिसाल: प्रमुख पति ने गरीब परिवार को दी आर्थिक मदद और जमीन

गाज़ीपुर – मरदह ब्लॉक में राजनीति के बीच सेवा की एक मिसाल सामने आई है। चुनावी समय में अक्सर “सेवा”, “संघर्ष” और “जनता का सहयोग” जैसे नारे बड़े-बड़े बैनरों पर लिखे जाते हैं, लेकिन इस बार इन शब्दों को जमीन पर उतारने का प्रयास देखने को मिला। मरदह ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह के पति धर्मेंद्र सिंह ने एक गरीब परिवार की मदद कर चर्चा का विषय बन गए हैं।

बारात घर निर्माण में आई समस्या

ब्लॉक क्षेत्र के अरखपुर (पांडेयपुर) गांव में शासन द्वारा बारात घर निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। जिस भूमि पर निर्माण होना था, वह नवीन परती भूमि थी। उसी जगह पर नरेंद्र खरवार नामक व्यक्ति टीन शेड डालकर एक छोटी कोठरी बनाकर रहते थे और दिल्ली में निजी काम करते थे। बारात घर निर्माण के लिए जमीन खाली कराना जरूरी था, लेकिन परिवार के सामने रहने की समस्या थी।

प्रमुख की पहल पर समाधान

इस समस्या को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख की पहल पर नरेंद्र खरवार को एक विश्वा जमीन जल्द देने के  साथ ही 2 लाख 45 हजार रुपए आर्थिक सहयोग के रूप में दिए गए। कोठरी में लगे ईंटों के बदले 10 हजार रुपए अतिरिक्त उनके खाते में भेजे गए, ताकि वे नई जगह पर रहने की व्यवस्था कर सकें।

गांव के लिए बनेगा बारात घर

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में बनने वाले बारात घर में जल्द ही जनरेटर और पानी की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इससे गांव के गरीब परिवारों को शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए महंगे प्राइवेट मैरेज हॉल का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने जताया आभार

नरेंद्र खरवार ने समय पर मिली मदद के लिए प्रमुख परिवार का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजीव राजभर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इसे राजनीति में सेवा भावना की सकारात्मक पहल

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button