
गाजीपुर – जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार, 4 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। तहसील जमानिया में यह कार्यक्रम जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
तहसील सैदपुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) करेंगे, जबकि अन्य तहसीलों में यह आयोजन उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होगा।