HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर में जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न, योग दिवस की तैयारियों...

गाजीपुर में जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न, योग दिवस की तैयारियों पर जोर

गाजीपुर, 9 मई 2026। कलेक्ट्रेट सभागार राइफल क्लब में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों पर रिक्त अंशकालिक योग प्रशिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करने तथा महाविद्यालयों से संपर्क कर योग डिप्लोमा धारक युवाओं की जानकारी जुटाने को कहा गया।

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला आयुष समिति के एसएनए खाते में बजट मांग पत्र तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर विशेष चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पत्र भेजने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग भारत सरकार द्वारा जारी योग पंजीकरण लिंक एवं टोल फ्री नंबर के माध्यम से जुड़ सकें।

बैठक के अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० द्विग्विजय नाथ ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments