HomeUttar Pradeshगाज़ीपुर- नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत

गाज़ीपुर- नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत

गाजीपुर – जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरैया में शुक्रवार को नहर में नहाने के दौरान डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई।बालक का शव हरपुर गांव के बस्ती के पास मिला।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि बिहार प्रांत के बक्सर जिला अंतर्गत अकड़ौरा गांव निवासी संतोष पासी का पुत्र धीरज 9 वर्ष तीन दिन पूर्व परिवार के साथ जमानिया कोतवाली अंतर्गत सरैया गांव आपने ननिहाल आया हुआ था। बच्चों के साथ नहर में स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया।इसके साथ नहा रहे अन्य ने शोर किया। इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे तथा बच्चें को खोजने लगे। वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुँच कर खोज बीन में जुट गये। देर शाम को धीरज का शव हरपुर गांव स्थित हरिजन बस्ती के पास नहर में मिला। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से मृतक की माँ रीता देवी रो-रो कर बेसुध हो रही थी। इस संबंध के प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया की नहर में डूब कर एक बालक की मौत की सूचना मिली है। शव को कब्जे के लेकर पीएम को भेजा जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments