HomeCrimeगाजीपुर: सड़क पार करते समय ट्रेलर ने मासूम को कुचला, शादी की...

गाजीपुर: सड़क पार करते समय ट्रेलर ने मासूम को कुचला, शादी की खुशियां मातम में बदली

गाजीपुर। सैदपुर भीमापार मार्ग पर शरीफपुर गांव के पास शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसे में एक 6 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रही काजल, पुत्री राजेश प्रजापति, को कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रेलर बना मौत का कारण

गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रही काजल सड़क पार कर रही थी, तभी भीमापार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। चालक घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर का पीछा किया, जबकि घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी की रौनक फीकी पड़ी

काजल, जो चार बहनों और एक भाई में चौथे नंबर पर थी, की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने गांव में आयोजित शादी की खुशियां मातम में बदल दीं। सैदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments