Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर: दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर विशेष अभियान, 80...

गाजीपुर: दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर विशेष अभियान, 80 किलोग्राम छेना मिठाई नष्ट

गाजीपुर – आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा, और भाई दूज के अवसर पर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आयुक्त और जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर विशेष अभियान चलाया गया। दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि/रा) और आरसी पांडेय, सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में 05 खाद्य नमूनों का संग्रह किया गया और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर करीब 80 किलोग्राम छेना मिठाई, जिसका अनुमानित मूल्य 17,600 रुपए है, नष्ट कर दी गई।

अभियान के दौरान नवापुरा कचहरी रोड स्थित ए.के. ट्रेडर्स से स्पेशल नॉन खटाई, केला चिप्स (नमकीन), केक का नमूना और भदौरा बस स्टैंड स्थित गहमरी स्वीट्स से छेना मिठाई एवं गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। सभी नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजे गए हैं, जहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम – डॉ. तूलिका शर्मा, गुलाबचंद गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार कन्नौजिया, वीरेंद्र यादव, और अरविंद प्रजापति ने यह कार्यवाही की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button