HomeKhabar Thodi Hatkarगाज़ीपुर - लापता अधेड़ का नहर में मिला शव

गाज़ीपुर – लापता अधेड़ का नहर में मिला शव

गाजीपुर – जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर नहर के पास मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलनेसे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची ने पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बहादुरपुर नहर पुलिया के पास ग्रामीण सुबह टहल रहे थे। इसी बीचदेखा की नहर में किनारे एक शव पड़ी है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव काे नहर से बाहर निकाला और कोतवाली ले गए। शव की पहचान राम अवतार निवासी बैरीखुर्द थाना धीना जनपद चंदौली का रहने वाला है। जो कोतवाली क्षेत्र के लमुई चक्काबांध गांव में रह कर ट्रेक्टर चलाने का कार्य करता था। रविवार शाम करीब आठ बजे से अधेड़ लापता था। जिसका शव नहर में मिला है। जिसके शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान व नाक से खून निकल रहा था। मृतक का एक पुत्र है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि बहादुरपुर गांव के पास सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसपर नहर से बाहर निकाल कर शव को कब्जे मं ले लिया गया है। पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और कोतवाली पहुंच चुके है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments