HomeKhabar Thodi Hatkarगाजीपुर - अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार...

गाजीपुर – अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार पति पत्नि की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। नंन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अगस्ता गांव के समीप ट्रक ने बाईक को जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे बाईक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी रामशीष यादव (54) अपनी पत्नी गीता देवी (48) के साथ बाईक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ से किसी कार्य के लिए कहीं जा रहे थे तभी अगस्ता गांव के पास सामने से आ रही ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में रामशीष यादव और उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।‌
इस संबंध में एसओ कमलेश कुमार ने बताया कि अगस्ता गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तालाश की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments