HomeKhabar Thodi Hatkarगाज़ीपुर- बिजली के चपेट में आने से ननिहाल में आए बालक की...

गाज़ीपुर- बिजली के चपेट में आने से ननिहाल में आए बालक की मौत

गाज़ीपुर – सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनबरसा गांव में ननिहाल में आए दस वर्षीय बालक सागर मौर्य की करेंट लगने से मौत हो गई। मृतक आजमगढ़ के तियरा गांव का निवासी था। घटना की सूचना पाकर पिता अवध नारायण मौर्य, माता शिखा मौर्य भी मौके पर पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार खेत के किनारे बोरिंग हुई है। उसमें मोनो ब्लाक चलाकर खेत में पानी भरा जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सागर मौर्या सड़क पर प्लास्टिक की गेंद से खेल रहा था। गेंद उसी मोटर के पास चली गई। गेंद उठाते समय विद्युत तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई । राहगीर की सूचना पर मृतक के नाना मौके पर पहुंचे और बिजली के तार का कनेक्शन काटकर उसे हटाया। मौके पर पहुंचे उसके पिता माता सहित ननिहाल के लोगों का रो रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में सादात थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों के सूचना के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments