
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो पुलिसकर्मियों को एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना महंगा पड़ गया। इन दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और रील बनाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर सरताज के रूप में हुई है। पुलिस ने सरताज के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, ट्रेनी दारोगाओं के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दोनों सब इंस्पेक्टर एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर वायरल रील में दिखाई दे रहे हैं। दोनों सब इंस्पेक्टर थाना अंकुर विहार पर तैनात थे और यह रील थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके में बनी थी। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। पुलिसकर्मियों के साथ रील बनाने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी का बयान सामने आया
इस मामले में डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक सिंह यादव ने बताया कि प्रशिक्षु उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा और रितेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर विभागीय जांच चलेगी। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।