Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGसीएचसी भदौरा में जनरेटर ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

सीएचसी भदौरा में जनरेटर ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

गाजीपुर – सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदौरा में लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद मरीजों को जनरेटर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अस्पताल में आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर एक्स-रे कराने आए मरीज सबसे अधिक परेशान हैं।

अस्पताल पहुंचे मोहम्मद इरशाद कुरैशी और संतोष प्रसाद ने बताया कि बिजली न होने के कारण टेक्नीशियन ने उन्हें इंतजार करने को कहा। टेक्नीशियन ने स्पष्ट किया कि एक्स-रे तभी संभव होगा जब बिजली आपूर्ति बहाल होगी। मरीजों का आरोप है कि जनरेटर चलाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च दिखाए जाते हैं, लेकिन वास्तव में यह एक मिनट भी नहीं चलता।

अस्पताल परिसर में लाखों रुपये की लागत से लाया गया जनरेटर खुले आसमान के नीचे शोपीस बनकर सड़ रहा है। एक्स-रे विभाग के डार्क रूम सहायक चंद्र प्रकाश ने भी पुष्टि की कि जनरेटर लंबे समय से निष्क्रिय पड़ा है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि जनरेटर संचालन के लिए धनराशि आती है और इसे सर्जरी तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए चलाया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जनरेटर का सही संचालन नहीं हो रहा है तो मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मरीजों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में जनरेटर को शीघ्र चालू कराया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button