
नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थों के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर उसे नोएडा, दिल्ली, एनसीआर में सप्लाई करते थे।
नोएडा में गांजे की हो रही है सप्लाई
इस मामले में थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। छपरौली गोल चक्कर से पुश्ता की तरफ जाने वाले रास्ते पर तीन लोग संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। इन लोगों के पास 6 बैग थे। पुलिसकर्मियों को देखकर तीनों सकपका गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम पंकज नेगी पुत्र स्वर्गीय सोहन सिंह, विशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय परमानंद सिंह बताया। पकड़े गए तीनों आरोपी हाल में गाजियाबाद में रह रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर आते हैं। पुलिस से बचने के लिए वे बसों के जरिए गांजे की तस्करी करते हैं। इस गांजे को वे नोएडा, दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते हैं। तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।