Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalगणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार समारोह आज, राष्ट्रपति द्रौपदी...

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार समारोह आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी वीर जवानों को सम्मानित

नई दिल्ली — गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित गैलेंट्री अवार्ड्स समारोह का पहला चरण आज, गुरुवार 22 मई को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर जवानों को देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी।

इस वर्ष वीरता पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी को की गई थी, जिसमें 93 सैनिकों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स दिए जाने की मंजूरी दी गई थी। इनमें 11 मरणोपरांत वीरता सम्मान शामिल हैं।

कीर्ति चक्र से सम्मानित होंगे दो वीर: एक जीवित, एक मरणोपरांत

भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता सम्मान ‘कीर्ति चक्र’ इस बार दो सैनिकों को प्रदान किया जाएगा:

  • मेजर मंजीत सिंह, 22 राष्ट्रीय राइफल्स, पंजाब रेजिमेंट — सोपोर, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अदम्य साहस का प्रदर्शन।
  • नायक दिलावर खान (मरणोपरांत), 28 राष्ट्रीय राइफल्स, आर्टिलरी रेजिमेंट — जुलाई 2024 में कुपवाड़ा के लोवान क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान में शहादत।

शौर्य चक्र से नवाजे जाएंगे 14 वीर योद्धा

भारत का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र इस बार 14 सुरक्षाबलों के जवानों को दिया जाएगा, जिनमें से तीन को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार सेना, वायु सेना, CRPF और सीमा सड़क संगठन (BRDB) के जवानों को दिए जा रहे हैं:

  1. मेजर आशीष दहिया – 50 राष्ट्रीय राइफल्स
  2. मेजर कुणाल – सेना
  3. मेजर सतेंद्र धनकड़ – सेना
  4. कैप्टन दीपक सिंह (मरणोपरांत) – सेना
  5. एशेनथोंग कीकोन – सेना
  6. सूबेदार विकास तोमर – सेना
  7. सूबेदार मोहन राम – सेना
  8. हवलदार रोहित कुमार (मरणोपरांत) – सेना
  9. हवलदार प्रकाश तमांग – सेना
  10. अमन सिंह हंस – फ्लाइट लेफ्टिनेंट, वायु सेना
  11. संजय डाभी – CPL, वायु सेना
  12. विजयन कुट्टी – सीमा सड़क संगठन (BRDB)
  13. विक्रांत कुमार – सीआरपीएफ
  14. जैफरी हमिंगचुलो – सीआरपीएफ

गैलेंट्री अवार्ड्स का कुल ब्योरा:

  • 2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत)
  • 14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत)
  • 1 बार टू सेना मेडल (वीरता)
  • 66 सेना मेडल (7 मरणोपरांत)
  • 2 नौसेना मेडल (वीरता)
  • 8 वायु सेना मेडल (वीरता)

सम्मान का प्रतीक है यह आयोजन

यह समारोह उन वीर योद्धाओं की अदम्य बहादुरी, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करने का अवसर है, जिन्होंने देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में सेना, नौसेना, वायु सेना, अर्धसैनिक बलों और केंद्रीय एजेंसियों के उच्चाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button