Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeकरंडा पुलिस ने चार जुआरियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

करंडा पुलिस ने चार जुआरियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस ने शुक्रवार को जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई इटहरा गांव में इटहरा मजार के पास स्थित एक बगीचे में की गई, जहां जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ लिया। इस संबंध में थाना करंडा में मु0अ0सं0 01/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश कुमार सिंह उर्फ भूटानी, नंदलाल, अभिषेक उर्फ सोनू सिंह और अतुल सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अतुल सिंह के खिलाफ पूर्व में भी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। अन्य संलिप्त लोगों की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button