लोक गायिका नेहा सिंह राठौर सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज थाना पहुंचीं। लखनऊ पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, जिसके बाद वह अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंची हैं। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के दौरान सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले से जुड़ी हुई है।
सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद नेहा सिंह राठौर पुलिस के सामने पेश हुईं। हजरतगंज पुलिस उन्हें महिला थाना लेकर गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हिरासत और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कई बार भेजा गया था नोटिस
नेहा सिंह राठौर के पति ने बताया कि पुलिस की ओर से पहले भी नोटिस भेजा गया था। उन्होंने कहा कि करीब 15 दिन पहले पहला नोटिस मिला था, लेकिन उस समय नेहा की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके चलते पुलिस से समय मांगा गया था।
उन्होंने बताया कि दूसरा नोटिस घर के बाहर चस्पा किया गया था। जब वे बाहर से लौटे तो उन्हें नोटिस दिखाई दिया, जिसमें तीन दिन के भीतर थाने में उपस्थित होने को कहा गया था। नोटिस मिलने के बाद वे स्वयं पुलिस थाने पहुंचे हैं।
#BIG BREAKING
लोक गायिका #NehaSinghRathore पुलिस हिरासत में।@lkopolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow
पति संग बयान दर्ज कराने हज़रतगंज कोतवाली पहुँची थीं, वहीं रोकी गईं।#LucknowPolice #Hazratganj #PahalgamAttack #NarendraModi pic.twitter.com/18RPmk9zjB
— PARDAPHAAS NEWS (@pardaphaas) January 3, 2026
नेहा सिंह राठौर के पति ने स्पष्ट किया कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, “हम खुद कैब से आए हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगे। पुलिस जो भी जानकारी मांगेगी, हम उपलब्ध कराएंगे।”
उन्होंने बताया कि थाने में SHO मौजूद नहीं थे, इसलिए उन्हें इंतजार करने को कहा गया। इसके बाद पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।














