Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGपरिवार परामर्श केंद्र में पांच परिवारों की विदाई

परिवार परामर्श केंद्र में पांच परिवारों की विदाई

गाजीपुर – पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित हुई, जिसमें 28 पारिवारिक विवादों पर सुनवाई हुई। इनमें से पांच मामलों में पति-पत्नी के बीच सुलह कराकर उन्हें विदा किया गया।

  • शीला यादव (प्रयागराज) ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, समझाइश के बाद विदाई कराई गई।
  • मंजू (गाजीपुर) ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया, परामर्श के बाद दोनों की विदाई हुई।
  • संतोष गुप्ता (गाजीपुर) ने पत्नी पर बिना बताए मायके जाने की शिकायत की, समझाइश के बाद मामला सुलझा।
  • पूजा (गाजीपुर) ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, दोनों को समझाकर विदा किया गया।
  • गुड़िया (गाजीपुर) की शिकायत थी कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए परेशान करता है, समझाइश के बाद विदाई हुई।

इसके अलावा, 8 मामलों में समाधान कर फाइलें बंद की गईं, 4 मामलों में कानूनी सलाह दी गई, जबकि शेष मामलों में अगली सुनवाई तय की गई।

मामलों के निपटारे में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरूद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उपनिरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी संध्या, आरक्षी शिव शंकर यादव और महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी सहित अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button