HomePARDAFHAAS BREAKINGपैसे मांगने पर पिता की पिटाई, बेटे पर मुकदमा दर्ज

पैसे मांगने पर पिता की पिटाई, बेटे पर मुकदमा दर्ज

गाजीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने पिता की केवल ₹25,000 मांगने पर पिटाई कर दी। नसीरपुर गांव निवासी दयाशंकर प्रसाद ने शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दयाशंकर के अनुसार, अपने बेटे राजा से बेचे गए धान के ₹25,000 मांगे ताकि लोन चुकाया जा सके। इस पर बेटे ने पैसे देने से इनकार कर दिया और कहासुनी बढ़ने पर लात-घूंसे और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान उनकी पत्नी और बहू ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments