HomeCrimeपारिवारिक विवाद में मारपीट, एफआईआर दर्ज

पारिवारिक विवाद में मारपीट, एफआईआर दर्ज

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर (बीरबलपुर) में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित लालबहादुर (लालबाबू) राम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी वृद्ध व बीमार मां के साथ रहते हैं। मां की पेंशन को लेकर भाई इन्द्रपाल और उसके परिवारजन नाराज रहते थे।

पीड़ित के अनुसार 26 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे भाई इन्द्रपाल, उसकी पत्नी मन्शा देवी और पुत्री माधुरी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे पीड़ित और उसकी मां के सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments