HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - बुजुर्ग किसान की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

गाजीपुर – बुजुर्ग किसान की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सरैला गांव में सोमवार की सुबह एक बुजुर्ग किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान हृदयनारायण यादव (62) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह रविवार रात खाना खाने के बाद अपने पंपिंग सेट पर सोने गए थे, जो उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित है।

सुबह जब परिजनों ने उन्हें चारपाई पर मृत अवस्था में पाया, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हृदयनारायण के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा अपनी बेटी पुष्पा देवी को वसीयत में दे दिया था, जिससे उनका बेटा श्रवण यादव नाराज चल रहा था। परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

हृदयनारायण अकेले रहते थे और पंपिंग सेट पर ही अपना खाना बनाते थे। घटना की जानकारी मिलते ही दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments