गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा बिहार प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने 05 अक्टूबर 2025 को औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, संगठन सशक्तिकरण, बूथ स्तर पर मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद था।
डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। अब हमें इस विकास यात्रा और संगठन की मजबूती को जनता तक पहुँचाना है।”
अपने बिहार प्रवास के दौरान आज औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इमामगंज विधानसभा में आयोजित पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में सम्मिलित हुआ।
इस बैठक में औरंगाबाद से भाजपा के पूर्व सांसद श्री सुशील कुमार सिंह जी, पार्टी के गया जी जिलाध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश जी, जिला प्रभारी श्री… pic.twitter.com/zkUwEAOXxk
— Dr. Mahesh Sharma (@dr_maheshsharma) October 5, 2025
बैठकों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र चंद्रवंशी, जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, गया जिले के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू और जिला प्रभारी सिद्धनाथ मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन बैठकों में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने, तथा समाज के सभी वर्गों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
अपने प्रवास के दौरान डॉ. महेश शर्मा ने देव (औरंगाबाद) स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर के दर्शन कर प्रदेश और देश की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना भी की। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और देव के पूर्व उपप्रमुख मनीष पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित रहे।
अपने बिहार प्रवास के दौरान औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के गुरुआ विधानसभा में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित हुआ एवं आगामी चुनाव को लेकर सार्थक चर्चा की।
इस बैठक में औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह जी, गया जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जी, जिला प्रभारी… pic.twitter.com/GBanbZep4l
— Dr. Mahesh Sharma (@dr_maheshsharma) October 5, 2025
वहीं, गया जिले के भाजपा पूर्वी मंडल डुमरिया में आयोजित महिला सदस्यता कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने नव-निर्वाचित सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार सोनी और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकी सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
इन बैठकों और सदस्यता अभियानों से स्पष्ट संदेश गया कि भाजपा बूथ स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक पूरी तरह सक्रिय है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।














