Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalप्रवीण भाई तोगड़िया का दुर्गेश श्रीवास्तव के यहाँ आगमन, आगामी चुनाव को...

प्रवीण भाई तोगड़िया का दुर्गेश श्रीवास्तव के यहाँ आगमन, आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएँ तेज

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का 22 जनवरी 2026 को गाजीपुर जनपद में आगमन प्रस्तावित है। उनके इस दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खासकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव के यहाँ उनके आगमन को आगामी 2027 के चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा जारी प्रोटोकॉल जानकारी के अनुसार डॉ. तोगड़िया 22 जनवरी को लगभग सायं 3 बजे हिंदू रक्षा निधि कार्यक्रम के तहत जनपद में प्रवेश करेंगे। उनके आगमन पर महाराजगंज पेट्रोल पंप पर भव्य स्वागत व माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात जिला पंचायत सभागार में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ बैठक तथा प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।

बैठक के उपरांत बंशी बाजार, झुन्नू लाल चौराहा, थाना कोतवाली सदर गाजीपुर एवं थाना सुहवल के मेदनीपुर क्षेत्र में हिंदू रक्षा निधि से जुड़े कार्यक्रम संपन्न होंगे। रात्रि विश्राम एवं भोजन दुर्गेश श्रीवास्तव के आवास पर निर्धारित है।

23 जनवरी 2026 को डॉ. तोगड़िया चंदन नगर रौजा होते हुए जंगीपुर, भड़सर एवं मरदह में स्वागत माल्यार्पण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके बाद गाजीपुर जनपद के समस्त पदाधिकारी उन्हें जिले की सीमा तक छोड़ेंगे।

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो डॉ. तोगड़िया का यह दौरा केवल संगठनात्मक नहीं बल्कि आगामी 2027 की रणनीति का संकेत भी माना जा रहा है, जिससे जिले की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button