Thursday, February 12, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला विंग की जिलाध्यक्ष बनीं...

गाजीपुर – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला विंग की जिलाध्यक्ष बनीं डॉ. पूजा श्रीवास्तव

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला विंग के जिलाध्यक्ष पद पर डॉ. पूजा श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। यह घोषणा महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपने चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में की। बैठक में महिला विंग के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई, जिसमें रूपल, वंदना और प्रियंका श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, प्रतिमा श्रीवास्तव को महामंत्री और अमृता, रिशु व निशा श्रीवास्तव को सचिव नियुक्त किया गया।

जिला कार्यकारिणी में 12 सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक में अरुण श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया और 30 अप्रैल को सरजू पांडे पार्क में होने वाले धरने में भाग लेने की अपील की।

डॉ. पूजा ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के भरोसे पर खरी उतरेंगी और समाज को संगठित करने के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देंगी। बैठक में कई वरिष्ठ महिलाएं उपस्थित रहीं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button