HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 घायल, एक...

गाजीपुर – श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 घायल, एक यात्री वाराणसी रेफर

oplus_262144

गाजीपुर-वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन पर भड़सर बाजार के पास एनएचएआई द्वारा मिट्टी डालकर डाइवर्जन बोर्ड लगाने से एक तेज़ रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना 20 फरवरी 2025 की रात हुई, जब बस (संख्या यूपी 53 एचटी 5772) प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर मोतिहारी, बिहार जा रही थी।

बस में कुल 40 श्रद्धालु सवार थे। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना में 12 यात्री घायल हुए, जिनमें से 7 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर किया गया, जबकि 5 को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, 62 वर्षीय रेखा देवी, निवासी मोतिहारी, पूर्वी चंपारण (बिहार), की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

oplus_262144

बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments