HomePARDAPHAAS BREAKINGअधूरे निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में काम...

अधूरे निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

गाजीपुर – कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद निधि, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स तथा लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई विभाग, यूपी सिडको, राजकीय निर्माण निगम और सेतु निगम समेत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधूरे कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं और निरीक्षण के लिए लगाए गए अधिकारी हर 15 दिन पर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

बैठक में जिले में लगातार आ रही विद्युत समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिल अथवा विद्युत आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाए। लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।

समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम नगरी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया और वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा पूर्ण परियोजनाओं को संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments