सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के 16 प्रस्ताव मंज़ूर
गाज़ीपुर – एमएलसी विशाल सिंह चंचल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नज़दीकियों का लाभ जनपद को एक बार फिर बड़ा विकास रूपी तोहफ़ा बनकर मिला है। खस्ताहाल सड़कों के सुधरने से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2025-26 के लिए सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं।
1. महाराजगंज से मेडिकल कॉलेज व कलेक्ट्रेट फोरलेन निर्माण
जनपद गाजीपुर में वाराणसी–गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग (महाराजगंज) से महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज (ओपीडी) एवं कलेक्ट्रेट तक 9.700 किमी लंबे फोरलेन चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे शहर के केंद्रीय इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम होगा।
2. सैनिक चौराहा से जंगीपुर तक एनएच-29 का चौड़ीकरण
पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग–29 पर चैनेज 74.450 से 86.900 तक 12.450 किमी फोरलेन चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है, जिससे जंगीपुर मार्ग पर होने वाला भारी जाम समाप्त होने की संभावना है।
3. आरटीआई चौराहा से जिला अस्पताल तक आधुनिक मार्ग
गाजीपुर–चोचकपुर मार्ग से आरटीआई चौराहा, नया स्टेडियम, सदर तहसील, निरीक्षण भवन, फाक्सगंज होते हुए जिला अस्पताल तक 4.600 किमी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण प्रस्तावित है।
4. लंका–अन्धऊ बाईपास का सुदृढ़ीकरण
शहर के ट्रैफिक को राहत देने वाला यह बाईपास 4.100 किमी हिस्से में दुरुस्त किया जाएगा।
5. देवकली–सिरगिथा मार्ग का उन्नयन
सैदपुर क्षेत्र में देवकली से सिरगिथा मार्ग की 1.000 किमी लंबाई चौड़ी व मजबूत होगी।
6. करंडा पहुँच मार्ग का विकास
गाजीपुर के करंडा पहुंच मार्ग को चैनेज 3.500–4.650 के बीच 1.150 किमी तक दुरुस्त किया जाएगा।
7. मरदह बाईपास का चौड़ीकरण
जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में मरदह बाईपास मार्ग का 1.500 किमी का हिस्सा प्रस्तावित चौड़ीकरण में शामिल है।
8. नन्दगंज–शादियाबाद मार्ग में सुधार
चैनेज 0.000 से 1.040 तक 1.040 किमी मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
9. सैदपुर–चिरैयाकोट औद्योगिक मार्ग का बेहतर निर्माण
रेलवे क्रॉसिंग से मिनी औद्योगिक आस्थान ताजपुर मोलना मार्ग तक 2.150 किमी हिस्से का उन्नयन किया जाएगा।
10. बरहीं–बोगना मार्ग का आधुनिकीकरण
जंगीपुर में 10.630 किमी लंबे बरहीं–बोगना मार्ग के चौड़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।
11. राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मार्ग का विस्तार
बिहारीगंज–डगरा से करमपुर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम होते हुए उचौरी भीमापार मार्ग तक 1.100 किमी हिस्से का कार्य प्रस्तावित है।
12. नई बाजार–देवैथा मार्ग का चौड़ीकरण
जमानियां क्षेत्र में नई बाजार से देवैथा वाया धुस्का मार्ग की 4.000 किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
13. सुहवल–ढढ़नी–ताजपुर मार्ग में बड़ा सुधार
गाजीपुर में सुहवल–ढढ़नी–ताजपुर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के 14.725 किमी हिस्से का सुदृढ़ीकरण प्रस्तावित है।
14. भक्सी–दिलदारनगर–भदौरा–गहमर मार्ग का उन्नयन
इस प्रमुख संपर्क मार्ग के 12.250 किमी लंबाई हिस्से को चौड़ा किया जाएगा, जिससे सेना भर्ती केंद्र क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी सुधरेगी।
15. जमानियां–दिलदारनगर नहर पक्का मार्ग में सुधार
किमी 17 से 24 तक 8.000 किमी सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है।
16. दिलदारनगर रेलवे फीडर रोड का सुदृढ़ीकरण
रेलवे फीडर मार्ग के 1.200 किमी हिस्से का चौड़ीकरण होने से क्षेत्र की यातायात समस्या दूर होगी।
इन सभी 16 परियोजनाओं के क्रियान्वयन से गाज़ीपुर जिले की सड़क व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार होगा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बेहतर संपर्क और सुगम यातायात से विकास को नई गति मिलेगी।














