Sunday, August 3, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshधान क्रय केंद्रों पर धान बेचें किसान, बिचौलियों से रहें दूर

धान क्रय केंद्रों पर धान बेचें किसान, बिचौलियों से रहें दूर

      गाजीपुर -क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद  में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि,भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।इसी सिलसिले में आज  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशानुसार अपर

जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार एवं मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी  की उपस्थिती मे ग्राम महुवारी तहसील सदर में इन्द्रासन  के खेत मे धान की क्राप कटिंग कराई गयी। इस दौरान 43.33 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गयी। जिसमें 25.05 किग्रा उपज तौलाई के दौरान  प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 54.90 कुन्तल  धान एवं इसी आधार पर 36.6 कुन्तल प्रति हे0 चावल की पैदावार का अनुमान लगाया गया इस दौरान अधिकार द्वय ने किसानो को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने की सलाह दी जिससे उन्हे अपने धान का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये। उन्होने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर अपर सांख्यकीय अधिकारी अनुराग जगत श्रीवास्तव, आर आई विनोद यादव, लेखपाल सुशील यादव, एस बी आई इन्श्योरेंस के प्रतिनिधि आशीष उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button