Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGक्रैकडाउन: पुलिस मुठभेड़ में अमन यादव घायल, अवैध असलहा बरामद

क्रैकडाउन: पुलिस मुठभेड़ में अमन यादव घायल, अवैध असलहा बरामद

गाजीपुर, – नन्दगंज थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सुबह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना नन्दगंज पुलिस एवं स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैलाने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अमन यादव पुत्र अजय सिंह यादव निवासी ग्राम सकरा, थाना कोतवाली (वर्तमान पता ग्राम बरहपुर, थाना नन्दगंज), और अमन यादव पुत्र अंगद यादव निवासी ग्राम बेलसड़ी, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर, के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है।

इन दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 126/2025, धारा 288, 308(5), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस इन्हें 4 मई को दर्ज मुकदमे में प्रयुक्त अवैध असलहा की बरामदगी हेतु ग्राम बरहपुर ले गई थी।

बरामदगी के दौरान दोनों बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ संतुलित फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी पीएचसी नन्दगंज भेजा गया।

पुलिस ने उनके कब्जे से

  • एक पिस्टल .32 बोर,
  • एक खोखा कारतूस .32 बोर,
  • एक जिन्दा कारतूस .32 बोर मय मैगजीन,
  • एक तमंचा .315 बोर,
  • और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे जेल जाने के डर से भागना चाहते थे, इसी वजह से उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button