Wednesday, November 26, 2025
Your Dream Technologies
HomeLocalबिरनो विकासखंड परिसर में कर्मचारियों ने ली संविधान दिवस की शपथ

बिरनो विकासखंड परिसर में कर्मचारियों ने ली संविधान दिवस की शपथ

गाज़ीपुर – कौस्तुभ मणि पाठक की अगुवाई में बिरनो विकासखंड परिसर में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों तथा उपस्थित जनसमूह को संविधान के मूल कर्तव्य की शपथ दिलाई।शपथ कार्यक्रम में कर्मचारियों ने संविधान में निहित कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया। सभी ने संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान, देश की संप्रभुता व अखंडता की रक्षा, महिलाओं के प्रति आदर तथा किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहकर जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब हम संविधान की भावना के अनुरूप अपने कर्म और आचरण में बदलाव लाएँ।अपने संबोधन में उन्होंने 26 नवंबर 1949 के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि इसी दिन भारत का संविधान पूर्ण हुआ तथा इसे अपनाया गया, जो भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि वे शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे संवैधानिक मूल्यों को अपने कार्य, व्यवहार और सेवा-भाव में उतारें ताकि राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता तथा समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।कार्यक्रम में अनिल कुमार वर्मा, आनंद सिंह, अखिलेश सिंह, अमरेश सिंह, मनीष कुमार, तेजप्रताप सिंह,सुरेश यादव, शिव कुमार , राजन यादव, सहित बड़ी संख्या में विकासखंड कर्मचारी व नागरिक उपस्थित रहे। शपथ के बाद उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन करने का भरोसा जताया।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button