
गाजीपुर। इंद्रलोक गार्डन (मैरिज लॉन) में भाजपा नेता आदित्य सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन और सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद आयोजित रक्तदान शिविर में सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।इस शुभ अवसर पर केक काटकर जन्मदिन की बधाइयां दी गईं।

भाजपा नेता आदित्य सिंह ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब माफियाओं और भयमुक्त प्रदेश बन चुका है। आज उत्तर प्रदेश को देश में सबसे तेज़ी से विकास करने वाले राज्यों में गिना जाता है।उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब यूपी बीमारू राज्य और माफियाओं के लिए जाना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कठोर मेहनत और संकल्प के कारण प्रदेश में सुशासन की स्थापना हुई है। उनके कार्यों की सराहना सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी कर चुके हैं।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी शेखर सेंगर, सदर कोतवाल दीनदयाल पांडे, आईडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार सिंह और ट्रस्टी गंगा प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
