गाजीपुर – गहमर थाना क्षेत्र से एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। करवनियाँ (सेवराई) गांव निवासी सुनीता देवी की पुत्री नेहा कुमारी 12 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे जनहित पब्लिक स्कूल, भदौरा के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 13 जनवरी 2026 को छात्रा की मां ने गहमर थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार नेहा की जन्मतिथि 1 जनवरी 2013 है और वह कक्षा 9 की छात्रा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।














