HomePARDAFHAAS BREAKINGघना कोहरा बना हादसे का कारण: सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक...

घना कोहरा बना हादसे का कारण: सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। पारा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित बाइक सवार जा भिड़े। इस हादसे में बाइक चालक विवेक यादव (29), निवासी मुड़रहा थाना नंदगंज, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे हरिकेश राजभर, निवासी घरीहां थाना मरदह, गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का विवरण

हादसा तड़के सुबह हुआ जब विवेक यादव अपने घर से आजमगढ़ विद्युत विभाग का टेस्ट देने जा रहे थे। हादसे में तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

oplus_262144

मृतक का परिवार शोकाकुल

मृतक विवेक यादव का 2023 में विवाह हुआ था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। हादसे के बाद उनके पिता सुरेश यादव, भाइयों अभिषेक यादव, दीपक यादव और पत्नी अमृता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना पर पहुंचे बिरनो थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और घने कोहरे में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments