Tuesday, March 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeहाईकोर्ट के आदेश पर अमारी ग्राम सभा में चला बुलडोजर, 20 साल...

हाईकोर्ट के आदेश पर अमारी ग्राम सभा में चला बुलडोजर, 20 साल पुराना कब्जा हटाया गया

गाजीपुर – जखनिया तहसील क्षेत्र के अमारी ग्राम सभा में लगभग 20 वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे को मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद उपजिलाधिकारी जखनिया के निर्देश पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में की गई।

जानकारी के अनुसार, इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विपक्षी पक्ष ने मामले को अदालत में चुनौती दी थी, जिसके बाद नवंबर माह में पक्की पैमाइश कराने का आदेश जारी हुआ था। आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।

रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट के निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटवा दिया। पुलिस बल की निगरानी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया और जमीन को कब्जा मुक्त कराकर संबंधित पक्ष को सौंप दिया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, लेखपाल सौरभ सिंह और आशुतोष पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा ग्रामीण रामबली, काशी, जगजीवन और अनिल सहित कई लोग भी मौके पर उपस्थित रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button