HomeNationalगाजीपुर: बोलेरो गड्ढे में पलटी, दर्जन भर महिलाएं घायल

गाजीपुर: बोलेरो गड्ढे में पलटी, दर्जन भर महिलाएं घायल

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़सर-जयरामपुर मार्ग पर भारद्वाज मंदिर के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में दर्जन भर महिलाएं घायल हो गईं। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब भड़सर नवपुरवा गांव निवासी फूलचंद राजभर के घर की महिलाएं रिश्तेदारी में यूसुफपुर खड़बा गांव जा रही थीं।

बोलेरो जैसे ही भारद्वाज मंदिर के पास पहुंची, वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वाहन में फंसे लोग चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर पास से गुजर रहे राहगीरों ने दौड़कर बोलेरो में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो लाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सात गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घायलों में अमर राजभर, भागमनी देवी, सविता देवी, महेशीय देवी, राधिका देवी, लालसा देवी, चिंता देवी, कलावती देवी, कंचन देवी व ज्ञानती देवी शामिल हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सीपी मिश्रा ने बताया कि गंभीर घायलों को बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है।

बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है किसी भी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments