गाज़ीपुर।नंदगंज क्षेत्र के बरहपुर पंचायत भवन पर 25 दिसंबर, गुरुवार को ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह ‘सब्लू’ द्वारा अपनी माता जी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम सभा के समस्त जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत गार्जियन श्री ललन बाबा जी एवं उपस्थित समस्त सम्मानित गार्जियन, चाचा, दादा-दादी, माताएं, बहनें एवं युवा साथियों के सौजन्य से माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
हर वर्ष और बेहतर आयोजन की कामना
ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह ‘सब्लू’ ने सभी से आशीर्वाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम निरंतर हर वर्ष इसी प्रकार और इससे भी बेहतर रूप में आयोजित होता रहे, यही उनकी कामना है।
आयोजकों ने जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर प्रवीण सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि लव कुमार सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में ललन सिंह, सुरेन्द्र नाथ चौबे, संतोष सिंह, हिमांशु सिंह, दुर्गेश सिंह, टम्पू सिंह, राजकुमार गुप्ता, शशिकांत खरवार, गोपाल विश्वकर्मा, अली हुसैन, प्रतिनिधि प्रतीक सिंह, कुश बोनी सिंह, आशीष चौबे, शुभम गुप्ता, शुभम सिंह, संजय सिंह, सुनील श्रीवास्तव, शामू कश्यप, संतोष सिंह (डॉक्टर), विक्की सिंह, अभिषेक सिंह (पंचायत सहायक), शैलेन्द्र सिंह, बाबूलाल राम, अमेरिका राम, सत्यानंद राव, रामनयन कुशवाहा, धीरज यादव, अंकित जायसवाल सहित ग्राम सभा की माताएं, बहनें, बुजुर्ग एवं समस्त युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।














