HomeNationalभाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण


गाजीपुर। संगठन पर्व 2024 के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय (छावनी लाइन) में जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्य पद हेतु नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।
चुनाव अधिकारी गीता शाक्य ने प्रेक्षक अश्विनी त्यागी की उपस्थिति में बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 19 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से जांच के बाद 12 आवेदन वैध पाए गए, जबकि 7 आवेदन त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिए गए।
वहीं, प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए कुल 14 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
इस अवसर पर पूरे दिन जिला कार्यालय पर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments