HomePARDAFHAAS BREAKING"बद्दूपूर प्राथमिक विद्यालय से स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन"

“बद्दूपूर प्राथमिक विद्यालय से स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन”

गाजीपुर, बिरनो शिक्षा क्षेत्र के बद्दूपूर प्राथमिक विद्यालय से शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय “स्कूल चलो अभियान” और नामांकन रैली का आयोजन किया गया।

रैली को मुख्य अतिथि बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बद्दूपूर बाजार में घूमी और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

मुख्य अतिथि राजन सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज को सशक्त बनाने का प्रमुख साधन है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे “स्कूल चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का विद्यालय में अनिवार्य रूप से नामांकन कराएं और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला शिक्षक सभा की जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह, प्रधानाध्यापिका सुषमा कुशवाहा, सुदेश्वर यादव, धनंजय राम, तपेश्वर यादव, चंदीप शर्मा, नागेंद्र यादव समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है और हर बच्चे को शिक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments