HomePoliticsलेखपाल संघ के अध्यक्ष पद पर रामप्रवेश राम हुए निर्वाचित 21 मतों...

लेखपाल संघ के अध्यक्ष पद पर रामप्रवेश राम हुए निर्वाचित 21 मतों से जितेंद्र यादव रहे पिछे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कासिमाबाद तहसील के पदाधिकारियों का चुनाव कार्यक्रम शुक्रवार को तहसील परिसर में आयोजित हुआ।इसमें सभी पदों के लिए मतदान कराया गया। चुनाव में रामप्रवेश राम निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र यादव को 21 मतों से हराकर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।निर्वाचन अधिकारी जीतलाल चौधरी ने सभी पदों की मतगणना कराने के बाद परिणाम घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर जितेंद्र यादव और रामप्रवेश राम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र यादव को 37 एवं रामप्रवेश राम को 58 मत प्राप्त हुए।इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर त्रिपुरारी शंकर राय को 38 मतों. से हराकर अविनाश चौहान चुनाव जीतने में सफल रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पूजा रानी और अजीत कुशवाहा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अजीत ने. पूजा को 26 मतों से हराकर बाजी मारी।मंत्री पद के लिए उपेंद्रनाथ राय और सुमित कुमार के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सुमित उपेंद्रनाथ से 31 मत अधिक पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील पासवान और सतीश कुमार के बीच चुनाव हुआ जिसमें सतीश 24 मत अधिक पाकर विजयी घोषित किए गए।आय व्यय निरीक्षक के पद पर मोहित कुमार राजेश कानू को 37 मतों से हराकर विजयी घोषित हुए। उप मंत्री पद पर नंदकिशोर यादव और संगठन मंत्री के पद पर वंदना यादव को किसी के द्वारा नामांकन न करने के कारण मनोनीत किया गया।चुनाव में सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील भारती, चुनाव के प्रेक्षक बृजकिशोर के साथ लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रमेश राम, जिला मंत्री प्रवीण कुमार, ऑडिटर प्रवीण राम आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments