HomeKhabar Thodi Hatkarजिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेषरगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेषरगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शनिवार को शहरी क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेषरगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था का जायजा लेने के साथ कक्षा में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया और विभिन्न प्रश्न पूछकर उनके शैक्षिक स्तर, समझने की क्षमता एवं बौद्धिक विकास को परखा।
बच्चों ने जिलाधिकारी के प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। उनकी प्रतिभा और जवाबों से प्रभावित होकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया कि ‘निपुण भारत मिशन’ के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के साथ उनकी समझने और सीखने की क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने बच्चों की शैक्षिक प्रगति का नियमित आकलन करने तथा पढ़ाई में कमजोर बच्चों को अतिरिक्त सहयोग देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयास ऐसा हो कि विद्यालय का प्रत्येक बच्चा निर्धारित शैक्षिक दक्षताओं को प्राप्त कर सके।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments