HomeKhabar Thodi Hatkarविजिलेंस जागरूकता को लेकर यूनियन बैंक ने निकाली मैराथन

विजिलेंस जागरूकता को लेकर यूनियन बैंक ने निकाली मैराथन

गाजीपुर। Vigilance Awareness Week 2026 के अंतर्गत Union Bank of India के क्षेत्रीय कार्यालय, Ghazipur West Region की ओर से शुक्रवार को Vigithon/Marathon का आयोजन किया गया। मैराथन क्षेत्रीय कार्यालय महुआबाग से शुरू होकर RSETI, पीर नगर तक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख विनय शंकर, RAH राकेश रंजन, LDM राजदेव कुमार, Vigilance Officer रितेश कुमार सहित क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों और विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुखों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मैराथन के माध्यम से सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता का संदेश जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रतिभागियों ने ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपने कार्य एवं व्यक्तिगत जीवन में अपनाने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सामूहिक रूप से जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख विनय शंकर एवं सतर्कता अधिकारी रितेश कुमार ने ‘Probity for Prosperity’ के संदेश को प्रमुखता से प्रचारित किया। उन्होंने सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता को मजबूत बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से Vigilance Awareness Week 2026 के उद्देश्यों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संदेश दिया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments