HomeLocalसेवा ज्योति मशाल यात्रा में दिखी भाजपाइयों की एकजुटता, हजारों कार्यकर्ताओं ने...

सेवा ज्योति मशाल यात्रा में दिखी भाजपाइयों की एकजुटता, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प एवं समर्पण अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में लंका मैदान पहुंचे।

लंका मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्र के नाम संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना। इसके बाद मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं घोसी के पूर्व विधायक विजय बहादुर राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और अभिनव सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति मशाल पदयात्रा का शुभारंभ किया।

पदयात्रा लंका मैदान से शुरू होकर बड़ी बाग चुंगी, तुलसी सागर, सिंचाई विभाग चौराहा, बंधवा और खजुरिया होते हुए पीरनगर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मुख्य अतिथि विजय बहादुर राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित सेवा के वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसकी पूर्ति में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में सेवा संकल्प एवं समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मुख्य अतिथि ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण में अपने नागरिक कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, अभिनव सिन्हा, डॉ. मुराहू राजभर, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, विजय मिश्रा, डॉ. राजकुमार गौतम, कालीचरण राजभर, भोनू सोनकर, सुभाष पासी, बृजेन्द्र राय, राजन सिंह, डॉ. प्रदीप पाठक, रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी, विनोद अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, शशांक राय, सुधाकर कुशवाहा, सरोज मिश्रा, पियूष राय, विश्व प्रकाश अकेला, सानन्द सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय, साधना राय, कार्तिक गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह ‘छोटू’, गर्वजीत सिंह, वीरेन्द्र चौहान, प्रमोद राय और राजकुमार सिंह सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments