गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील सदर में कुल 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील कासिमाबाद में 32 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें छह का मौके पर समाधान हुआ।
तहसील जमानिया में फरियादियों ने 71 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इनमें से सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील सेवराई में 59 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें दो मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
चारों तहसीलों में कुल 284 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जबकि 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उनका निस्तारण निर्धारित समय में निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिलाया।















