Wednesday, September 23, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalसीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, विकास कार्यों और सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने और निर्धारित समय पर पोर्टल पर प्रगति अपलोड करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों एवं राशन कार्ड धारकों की फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

बैठक में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि तथा श्रम एवं सेवायोजन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सड़कों के अनुरक्षण, सेतुओं के निर्माण और नई सड़कों के निर्माण की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। आवश्यकता के अनुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य की गति तेज करने को कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से माहवार प्रगति की जानकारी लेते हुए विकासपरक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करते हुए पात्र लाभार्थियों को त्वरित लाभ पहुंचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button